फटकार से विभाग और जिला चलाने वाली एसपी से नहीं नियंत्रित हो
फटकार से विभाग और जिला चलाने वाली एसपी से नहीं नियंत्रित हो पा रहा जनपद में अपराध हाइवे पर दिनदहाड़े हत्या जिसकी बानगी, सुलतानपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सख्ती और फटकार के लिए चर्चित पुलिस अधीक्षक (एसपी) की कार्यशैली के बावजूद अपराध पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। ताजा मामला हाइवे पर दिनदहाड़े एक ट्रक चालक की हत्या का है, जिसने पुलिसिंग की हकीकत उजागर कर दी है। प्रयागराज के ट्रक चालक की हत्या सुलतानपुर जनपद के हाइवे पर कर दी गई, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। हैरानी की बात यह रही कि ट्रक में ही चालक की हत्या कर दी गई और घटना के बाद भी पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। घटना का खुलासा तब हुआ जब ट्रक मालिक जीपीएस सिस्टम के जरिए लोकेशन ट्रैक करते हुए प्रयागराज से सुलतानपुर पहुंचा। मौके पर पहुंचकर उसने चालक की हत्या की जानकारी दी, तब जाकर पुलिस और प्रशासन हरकत में आए। घटनास्थल के आसपास पुलिस चौकी और पीआरवी की सक्रियता पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सड़कों पर गश्त का दावा करने वाली पुलिस आखिर उस समय कहां थी, जब इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया? मुकदमे की धमकी देने वाले नगर कोतवाल की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। उनपर भी गंभीर सवाल है चालक की ट्रक के अंदर की गई हत्या गंभीर सवाल यह भी है कि इस संगीन मामले में अब तक कोई सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई। अखंडनगर कांड की तरह त्वरित निलंबन या विभागीय जांच के आदेश क्यों नहीं दिए गए? घटना के चार दिन बीते, पुलिस के सारे सूत्र और मुखबिर हुए फेल, अब तक नहीं पकड़े जा सके ट्रक ड्राइवर के हत्यारे........!!