T
Lucknow११ मिनट पहले
गोरखपुर जिले बड़हलगंज के युवा डॉ. हितांशु सोनी का एम्स गोरखपुर में

गोरखपुर जिले बड़हलगंज के युवा डॉ. हितांशु सोनी का एम्स गोरखपुर में चयन बड़हलगंज के लिए गर्व की बात है कि क्षेत्र के युवा डॉ. हितांशु सोनी का चयन AIIMS Gorakhpur में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर हुआ है। डॉ. हितांशु, सर्राफा व्यवसायी हरिश्चंद सोनी के पुत्र हैं। एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एम्स गोरखपुर की चयन प्रक्रिया में सफलता मिलने की खबर से परिवार, व्यापारिक समुदाय और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। अब डॉ. हितांशु सोनी एम्स गोरखपुर में मरीजों को अपनी चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
0 likes
0 comments0 shares