Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

देवरिया न्यूज़ देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में

देवरिया न्यूज़ देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गैस सिलेंडर फटने से एक गरीब परिवार का आशियाना पलभर में राख हो गया। हादसे में घर में रखे लगभग ₹1.20 लाख नकद, जेवरात, खाद्यान्न सहित घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से कुछ बकरियां और मुर्गी के बच्चे भी झुलसकर मर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिलेंडर में विस्फोट होते ही आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते लपटें इतनी तेज हो गईं कि परिवार को सामान निकालने का भी मौका नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित रामसुभग साहनी ने बताया कि, "मेरा पूरा आशियाना उजड़ गया। मकान बनाने के लिए रखे ₹1.20 लाख नकद भी जल गए। घर का राशन, जेवरात, कपड़े और अन्य सामान सब कुछ खत्म हो गया। अब मेरे परिवार के सामने रहने और खाने का भी संकट खड़ा हो गया है।" घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, आवास एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं पुलिस और संबंधित विभाग घटना के कारणों की जांच में जुटे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन हल्का लेखपाल को बुलाकर पीड़ित परिवार के नुकसान का सरकारी मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाते हुए विधि कार्रवाई करने का निर्देश दिया परिवार जनों का कहना है कि शार्ट सर्किट से यह आग लगी है जिसमें सिलेंडर फटा है तथा पूरा आशियाना जल कर राख हो गया ।

0 likes
0 comments0 shares