Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*पिपराईच में पुलिस मुठभेड़: शातिर चोर के पैर में लगी गोली, 14

*पिपराईच में पुलिस मुठभेड़: शातिर चोर के पैर में लगी गोली, 14

*पिपराईच में पुलिस मुठभेड़: शातिर चोर के पैर में लगी गोली, 14 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार* गोरखपुर। पिपराईच थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में वांछित एक शातिर आरोपी को पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जंगल धूषण के पास हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि जवाबी कार्रवाई के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। घायल आरोपी को पहले सीएचसी पिपराईच और बाद में जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुमताज अहमद उर्फ राजू पुत्र शफीक अहमद, निवासी निजामपुर चौराहा, थाना तिवारीपुर के रूप में हुई है। वह पिपराईच थाने में दर्ज चोरी के तीन मामलों में वांछित चल रहा था। *चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़* मंगलवार सुबह करीब 2:20 बजे पिपराईच पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम जंगल धूषण के पास संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पादरी बाजार की ओर से आ रहे दो संदिग्ध स्कूटी सवारों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का इशारा देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन स्कूटी फिसलकर गिर गई। पुलिस का दावा है कि आत्मसमर्पण की चेतावनी देने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिससे कांस्टेबल हनुमान यादव घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी और उसे मौके पर दबोच लिया गया। वहीं उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया। *हथियार, नकदी और चोरी का सामान बरामद* गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो सफेद धातु के सिक्के, 2,200 रुपये नकद, दो दोपहिया वाहन, एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है तथा शस्त्र बरामदगी के मामले में अलग अभियोग दर्ज किया गया है। *14 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर* पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मुमताज अहमद उर्फ राजू के खिलाफ गोरखपुर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब फरार साथी की तलाश के साथ आरोपी की अन्य चोरी की वारदातों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

0 likes
0 comments1 shares