Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर की आवाज प्रदेश के मंच पर गूंजी,सुल्तानपुर व्यू ने बढ़ाया जिले

सुल्तानपुर की आवाज प्रदेश के मंच पर गूंजी,सुल्तानपुर व्यू ने बढ़ाया जिले का मान सुल्तानपुर। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जिले की सकारात्मक पहचान गढ़ रहे सुल्तानपुर व्यू ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया। छह सितंबर को कलान स्थित श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित उत्तर प्रदेश क्रिएटर्स इम्पैक्ट समिट 2026 में प्रदेशभर से जुटे कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के बीच सुल्तानपुर व्यू की डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।डॉक्यूमेंट्री में सुल्तानपुर की धार्मिक,सांस्कृतिक,ऐतिहासिक और सामाजिक पहचान के साथ डिजिटल माध्यम से जिले की कहानियों को लोगों तक पहुंचाने के सफर को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।सुल्तानपुर व्यू के संचालक सचिन पुजारी पिछले कई वर्षों से सीमित संसाधनों के बीच जिले की सकारात्मक तस्वीर डिजिटल मंचों पर सामने ला रहे हैं।समिट के दौरान आयोजित विभिन्न खेलों और गतिविधियों में सुल्तानपुर व्यू की टीम ने भी प्रतिभाग किया और जीत दर्ज कर जिले का नाम रोशन किया।सचिन पुजारी ने इस उपलब्धि को पूरे सुल्तानपुर के लोगों के प्यार,विश्वास और सहयोग की जीत बताया।उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए क्रिएटर्स से संवाद करने,उनकी यात्राओं और अनुभवों से सीखने का अवसर मिला।उन्होंने डिजिटल क्रिएटर्स को बड़ा मंच उपलब्ध कराने के लिए श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक डॉ.वेद प्रकाश सिंह ‘राजू भैया’ और पूरे संस्थान परिवार का आभार जताया।

0 likes
0 comments0 shares