Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

कोचिंग से लौट रहे भाई-बहन पर हमला, मुकदमा दर्ज मदरिया । गोला

कोचिंग से लौट रहे भाई-बहन पर हमला, मुकदमा दर्ज मदरिया । गोला

कोचिंग से लौट रहे भाई-बहन पर हमला, मुकदमा दर्ज मदरिया । गोला थाना क्षेत्र के ग्राम गौरखास में कोचिंग से लौट रहे भाई-बहन पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ---------------------------------------- ग्राम गौरखास निवासी रामवृक्ष पुत्र स्वर्गीय जगन द्वारा थाना गोला में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 2 जून 2026 को सुबह करीब 9 बजे उनके नाती अमन पुत्र विजयानंद उर्फ बब्लू तथा नतनी अल्का पुत्री विजयानंद उर्फ बब्लू कोचिंग से लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के मनीष पुत्र हरिराम गौतम, दीपक, सोनू पुत्रगण श्रीनिवास, गीता पत्नी श्रीनिवास तथा अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी। --------------------------------------- तहरीर में आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान अमन के सिर पर ईंट से हमला किया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसी बीच अल्का के साथ भी मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना की सूचना पर डायल-112 पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि हमलावर जाते समय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। उक्त प्रकरण में गोला थाना प्रभारी ने बताया कि बी एन एस की धारा 191(2),115(2),351(3) में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाहीं के लिए निर्देशित किया गया है

0 likes
0 comments1 shares