Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

तहसील बल्दीराय के मुख्य द्वार पर जलभराव, राहगीरों को हो रही भारी

तहसील बल्दीराय के मुख्य द्वार पर जलभराव, राहगीरों को हो रही भारी परेशानी बल्दीराय, सुलतानपुर तहसील बल्दीराय के नवनिर्मित स्थायी भवन में लगभग एक माह पूर्व ही कार्यालयों का स्थानांतरण किया गया है। लेकिन मुख्य द्वार के पास सड़क पर बने गड्ढे में बरसात का पानी भर जाने से अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसील के मुख्य प्रवेश मार्ग पर बने इस गड्ढे ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हल्की बारिश में ही पानी भर जाने से वाहन चालकों और पैदल आने-जाने वालों को काफी दिक्कत होती है तथा दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित विभाग से मुख्य द्वार के पास क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कर जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की है।

0 likes
0 comments0 shares