Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur१७ मिनट पहले

*सिकरीगंज: अधूरी सड़क और नाली निर्माण से व्यापारियों का फूटा गुस्सा, प्रशासन

*सिकरीगंज: अधूरी सड़क और नाली निर्माण से व्यापारियों का फूटा गुस्सा, प्रशासन

*सिकरीगंज: अधूरी सड़क और नाली निर्माण से व्यापारियों का फूटा गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ आक्रोश* ​सिकरीगंज (गोरखपुर): कस्बे के राम-जानकी मार्ग पर पिछले डेढ़ महीने से निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। सड़क और नाली का काम बीच में ही बंद हो जाने के कारण स्थानीय व्यापारियों और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस ढुलमुल कार्यप्रणाली को लेकर अब क्षेत्र के लोगों में गहरा रोष है। व्यापारियों का कहना है कि सड़क की स्थिति बेहद खराब होने के कारण ग्राहकों का दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिससे उनके कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। अधूरी सड़क के कारण मार्ग संकुचित हो गया है, जिससे वाहन चालकों को आए दिन घंटों ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है कि मानसून का मौसम नजदीक है। यदि समय रहते नाली का निर्माण पूरा नहीं हुआ, तो सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो जाएगी, जिससे हालात और भी भयावह हो सकते हैं। ​स्थानीय व्यापारिय शिवानंद सर्राफ,शिवम गुप्ता,प्रिंस जायसवाल ने प्रशासन की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उनका आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या की अनदेखी कर रहे हैं।​क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि रुके हुए निर्माण कार्य को तत्काल युद्ध स्तर पर शुरू कर जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि व्यापारियों और आम जनता को इस नारकीय स्थिति से निजात मिल सके। ​रिपोर्ट: [रामप्रकाश कसौधन/बांसगांव संदेश न्यूज] दिनांक: 5 अप्रैल, 2026

0 likes
0 comments1 shares