Bansgaon Sandesh
Login
Khushboo Singh
Gorakhpur६ मिनट पहले

मानव शिक्षा सेवा संस्थान ने कराया सात गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह,

मानव शिक्षा सेवा संस्थान ने कराया सात गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह,

मानव शिक्षा सेवा संस्थान ने कराया सात गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद बड़हलगंज, गोरखपुर। मानव शिक्षा सेवा संस्थान, खड़ेसरी की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत गरीब परिवारों की सात बेटियों का सामूहिक विवाह कराया गया। समारोह में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के साथ गृहस्थी के आवश्यक सामान भी उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में संस्था के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता, समाजसेविका पूनम गुप्ता, अनीता यादव, प्रिया गुप्ता, अभिषेक राय और सुरेश राय सहित नरहरपुर ग्राम सभा के गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि महाजन चौधरी, विशेश्वर गुप्ता, सुनील मद्धेशिया, दीपक वर्मा, दिलीप साहनी, छोटेलाल निषाद और कुंदन शर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। सामूहिक विवाह समारोह में विनोद–चांदनी, मिथिलेश कुमार–मनीषा, दिनेश–सुनेना, विवेक कुमार–अनुष्का, सोमनाथ–प्रेमलता, मुरलीधर–सोनमती तथा सत्येंद्र यादव–कुं. प्रिया का विवाह संपन्न हुआ। संस्था के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना संस्था का निरंतर प्रयास है। उन्होंने कहा कि बेटियों को सम्मान और परिवारों को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

0 likes
0 comments0 shares