Sultanpur३० मिनट पहले
सुल्तानपुर पारा बाजार में अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, हालत
सुल्तानपुर पारा बाजार में अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर - लखनऊ रेफर सुल्तानपुर-बल्दीराय थाना क्षेत्र के पारा बाजार चौकी अंतर्गत सेमरा गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। गुप्ता बीज भंडार के पास एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अरशद पुत्र असीर उम्र 26वर्ष चक कारी भीट निवासी के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पारा बाजार चौकी पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए निजी वाहन से लखनऊ ले जाया जा रहा है।
0 likes
0 comments0 shares