Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur५ दिन पहले

*मत्स्य जीवी सहकारी संघ का पांच दिवसीय तकनीकी भ्रमण संपन्न*

*मत्स्य जीवी सहकारी संघ का पांच दिवसीय तकनीकी भ्रमण संपन्न*

*मत्स्य जीवी सहकारी संघ का पांच दिवसीय तकनीकी भ्रमण संपन्न* सुमेरपुर (हमीरपुर)। उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ लिमिटेड के प्रबंध कमेटी सदस्यों का पांच दिवसीय अंतरराज्यीय भ्रमण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम 9 से 13 फरवरी 2026 तक केंद्रीय अंतर्देशीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान (CIFA), भुवनेश्वर एवं उड़ीसा राज्य में आयोजित किया गया। भ्रमण का उद्देश्य आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों की जानकारी देना और उत्पादन बढ़ाने के उन्नत उपायों से अवगत कराना रहा। सुरौली निवासी एवं चित्रकूट-बांदा मंडल के डायरेक्टर रामफूल निषाद को इस प्रशिक्षण हेतु चयनित किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश के मछुआरों को आधुनिक तकनीक अपनाने में मदद मिलेगी।

300 likes
0 comments0 shares