गोरखपुर: SSP के निर्देशन में पुलिस विभाग में गांधी-शास्त्री जयंती श्रद्धा के

गोरखपुर: SSP के निर्देशन में पुलिस विभाग में गांधी-शास्त्री जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई गोरखपुर, 2 अक्टूबर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद गोरखपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों एवं पुलिस कार्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके आदर्शों सत्य, अहिंसा, सादगी एवं राष्ट्रसेवा को स्मरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। गोरखपुर पुलिस ने कहा कि वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों से प्रेरणा लेते हुए जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और कानून-व्यवस्था के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।