Bansgaon Sandesh
Login
Satya Narayan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

टेकुआपाती कम्पोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं

टेकुआपाती कम्पोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं

टेकुआपाती कम्पोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित बाँसगाव संदेश (भीटी रॉवत) कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेकुआपाती क्षेत्र सहजनवा में शासनादेश के अनुपालन में वार्षिकोत्सव, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं शारदा संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अटल सिंह सहजनवा एवं विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अटल सिंह ने विद्यालय के विकास के लिए कमरों की वृहद मरम्मत, किचन शेड, ग्राउंड इंटरलॉकिंग और विद्युत उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा सरकारी विद्यालयों के प्रति विश्वास मजबूत होता है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को पुरस्कृत किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ सहजनवा के अध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने की, जबकि मंच संचालन विद्यालय की छात्राओं रोशनी गौड़ एवं आयुषी ने किया। ग्राम प्रधान टेकुवापाती राम प्रसाद यादव ने कहा कि विद्यालय के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और शेष कार्य भी जल्द पूर्ण कराए जाएंगे। इस मौके पर प्रधानाध्यापक व्यास यादव, सहायक अध्यापिका अंजली सिंह, नुशरत, लक्ष्मी, आभा सिंह, ममता निशा, विनोद, प्रतिभा सहित पूर्व प्रधानाध्यापक फूलदेव यादव, मनोज राय, शैलेन्द्र कुमार यादव, सुरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र यादव एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares