Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास मातृ दिवस का हुआ आयोजन

वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास मातृ दिवस का हुआ आयोजन

चौरी चौरा गोरखपुर। सरदारनगर स्थिति वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल में स्कूल प्रिंसिपल डॉ. आर. के. मिश्रा के नेतृत्व में मातृ दिवस का आयोजन बड़े धूम धाम से किया गया। जिसकी शुरूआत मां सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में माताओं ने सहभागिता की जिसमें उनके लिए लिए विभिन्न खेलो का भी आयोजन हुआ जैसे म्यूजिक चेयर, बैलून बस्ट, क्विज़ आदि। जिसमें श्रीमती अर्चना शुक्ला मदर ऑफ द डे रही । इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन ई. अरविंद त्रिपाठी निदेशक श्रीमती तूलिका त्रिपाठी एवं श्री शैलेंद्र त्रिपाठी उपस्थित रहे। श्री त्रिपाठी ने आई हुई सभी महिलाओं को मातृ दिवस की बधाई दी। और कहा बच्चो के लिए मां का स्थान सर्वोपरि है। इसी के साथ कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल करने में प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर ख़ुशबू श्रीवास्तव की टीम एवम् प्राइमरी कॉर्डिनेटर शालिनी मिश्रा की टीम की सराहना की।

0 likes
0 comments1 shares