Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

*न्यायालय के आदेश से लगाए गए पत्थर को अराजक तत्वो ने उखाड़ के फेंका

*न्यायालय के आदेश से लगाए गए पत्थर को अराजक तत्वो ने उखाड़ के फेंका

*न्यायालय के आदेश से लगाए गए पत्थर को अराजक तत्वो ने उखाड़ के फेका* सलेमपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम कुण्डौली, तप्पा बलिया निवासी रागिनी सिंह पत्नी अवधेश सिंह ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्यायालय के आदेश के अनुपालन में लगाए गए पत्थरों को उखाड़े जाने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में बताया गया है कि राजस्व विभाग द्वारा न्यायालय के आदेश के क्रम में संबंधित भूमि पर पत्थर लगाए गए थे। आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने मिलकर मौके पर लगे पत्थरों को उखाड़ दिया। इसकी सूचना प्रार्थिनी द्वारा लेखपाल और कानूनगो को दी गई। बताया गया कि सूचना मिलने पर लेखपाल और कानूनगो मौके पर पहुंचे तथा मौका मुआयना कर रिपोर्ट लगाने की बात कही। प्रार्थिनी ने मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने तथा दोबारा पत्थर लगवाने की मांग की है।

1 likes
0 comments0 shares