Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoria३१ मिनट पहले

आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, ईओ नगर पंचायत रुद्रपुर को दी चेतावनी

आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, ईओ नगर पंचायत रुद्रपुर को दी चेतावनी

आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, ईओ नगर पंचायत रुद्रपुर समेत पांच अधिकारियों को चेतावनी देवरिया। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और गुणवत्ताविहीन कार्यप्रणाली को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने पांच अधिकारियों को चेतावनी जारी की है। शिकायतों के फीडबैक में संतोषजनक निस्तारण न पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने और भविष्य में ऐसी शिकायतों की पुनरावृत्ति न होने देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी पाने वाले अधिकारियों में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), तहसीलदार देवरिया, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रुद्रपुर, एआरटीओ तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवरिया शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका परिषद देवरिया के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी को पहले भी कथित रूप से दो मामलों में भ्रामक आख्या प्रस्तुत करने पर जिलाधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने बताया कि आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। कई मामलों में अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत आख्या और शिकायतकर्ताओं के फीडबैक में काफी अंतर पाया गया, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को चेतावनी जारी की गई। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके।

1 likes
0 comments0 shares