बांसगांव संदेश बरहज, जनता दर्शन में डीएम की त्वरित पहल, मौके पर
बांसगांव संदेश बरहज जनता दर्शन में डीएम की त्वरित पहल, मौके पर ही बना बुजुर्ग महिला का आयुष्मान कार्ड* *देवरिया, 14 सितंबर।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुनने के दौरान ग्राम परसा जोकहा, विकास खंड बैतालपुर निवासी 80 वर्षीय हरिमती से आयुष्मान कार्ड बनने के संबंध में जानकारी ली। महिला ने बताया कि अभी तक उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को महिला का आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही हरिमती का आयुष्मान कार्ड बनवाया और उन्हें उपलब्ध कराया। इस दौरान जिलाधिकारी ने 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा पात्र बुजुर्गों को योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।