Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra१ दिन पहले

डाला सोनभद्र डाला स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के भीतर कचरा जलाने से उत्पन्न दुर्गंध व प्रदूषण से परेशान नगर वासी

डाला सोनभद्र डाला स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के भीतर कचरा जलाने से उत्पन्न दुर्गंध व प्रदूषण से परेशान नगर वासी

डाला (सोनभद्र)–डाला स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के भीतर कचरा जलाने से उत्पन्न असहनीय दुर्गंध व प्रदूषण से नगरवासी परेशान , डाला नगर पंचायत अध्यक्षा ने जिलाधिकारी सोनभद्र को ज्ञापन देकर कराया अवगत फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा कचरे को जलाना 15 दिनो के भीतर बंद नहीं किया गया, तो फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे । डाला नगर पंचायत अध्यक्षा फूलवंती कुमारी ने सोमवार को जिलाधिकारी सोनभद्र के नामित ज्ञापन को सौंपते हुए अवगत कराया कि डाला नगर क्षेत्र में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के भीतर लगातार भारी मात्रा में कचरा जलाया जा रहा है। फैक्ट्री से चौबीसों घंटे निकलने वाली इस असहनीय और भारी दुर्गंध के कारण स्थानीय जनता का जीना मुहाल हो गया है। फैक्ट्री के भीतर कचरा जलने से निकलने वाला जहरीला धुआं पूरे नगर को अपनी चपेट में ले रहा है। इसके कारण नगर में दमा, सांस की बीमारी, आंखों में जलन और त्वचा संबंधी गंभीर बीमारियों का खतरा अत्यधिक बढ़ गया है। बच्चे और बुजुर्ग इसके सबसे पहले शिकार हो रहे हैं। बार-बार ध्यान आकर्षित कराने के बाद भी फैक्ट्री प्रबंधन जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। अध्यक्षा ने बताया कि यदि डाला स्थित अल्ट्राटेक फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा इस कचरे को जलाना 15 दिनो के भीतर बंद नहीं किया गया, तो हम समस्त नगरवासी जनहित में फैक्ट्री के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन व फैक्ट्री प्रबंधन की होगी। अध्यक्षा ने जिलाधिकारी से जनहित में इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर प्रबंधन के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

0 likes
0 comments0 shares