D
Gorakhpur२१ दिन पहले
न्यू एरा चिल्ड्रन एकेडमी भुसवल में ध्वजारोहण, छात्रों का हुआ सम्मान भुसवल।

न्यू एरा चिल्ड्रन एकेडमी भुसवल में ध्वजारोहण, छात्रों का हुआ सम्मान भुसवल। न्यू एरा चिल्ड्रन एकेडमी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान देशभक्ति के माहौल के बीच विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक दीपक सिंह ने कहा कि हमें अपने शहीदों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने छात्रों से देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।मिष्ठान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
1300 likes
0 comments2 shares