Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow२८ मिनट पहले

गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामे का असर, थप्पड़ मारने

गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामे का असर, थप्पड़ मारने

गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामे का असर, थप्पड़ मारने वाले नेता अंशुमान सिंह पार्टी से निष्कासित *गोरखपुर, 03 अक्टूबर।* गोरखपुर में आज समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए हंगामे और थप्पड़ कांड के बाद पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। हंगामा करने वाले नेता श्री अंशुमान सिंह को समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह ने कार्यालय ज्ञाप जारी किया है। पत्रांक 568/2026, दिनांक 03.10.2026 को जारी आदेश में कहा गया है - *"श्री अंशुमान सिंह, पूर्व चेयरमैन बाँसगांव, निवासी- पैडलेगंज, जनपद-गोरखपुर को अनुशासनहीनता के कारण समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया जाता है।"* बता दें कि आज दोपहर गोरखपुर ग्रामीण सीट पर 2027 की दावेदारी को लेकर सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा हो गया था। आरोप है कि अंशुमान सिंह के बेटे कमलेश सिंह ने पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी को थप्पड़ मार दिया था, जिसका वीडियो भी सामने आया है। निष्कासन की प्रतिलिपि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, जिला/महानगर अध्यक्ष गोरखपुर और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निजी सचिव को भेजी गई है।

0 likes
0 comments1 shares