डाला (सोनभद्र) स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत डाला बाड़ी स्थित लंगड़ा मोड़ के पास ट्रक और बाइक में टक्कर बाइक सवार की मौत

डाला (सोनभद्र) स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत डाला बाड़ी स्थित लंगड़ा मोड़ के पास ट्रक ने एक बाइक सवार अधेड़ को टक्कर मार दिया , जिससे बाइक सवार घायल की मृत्यु को गई। जानकारी मुताबिक बीते गुरुवार की रात स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला बाड़ी स्थित लंगड़ा मोड़ के पास बाइक सवार एक अधेड़ सड़क पार कर रहे थे कि उसी दौरान डाला बाजार की तरफ जा रही ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दिया । जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल को नजदीकी चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने घायल को देखते ही मृत घोषित कर दिया मृतक की पहचान कार्तिक.....निवासी बाड़ी डाला के रूप में हुई ।सूचना मिलते ही डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी भी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गए।