T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले
लखनऊ में दरोगा का सुसाइड, लिखा-अब जीना नहीं चाहता:उम्र 34 साल; शादी

लखनऊ में दरोगा का सुसाइड, लिखा-अब जीना नहीं चाहता:उम्र 34 साल; शादी से गर्लफ्रेंड ने किया था इनकार, मां बोली- परेशान करती थी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में पुलिस मुख्यालय में तैनात एएसआई सत्येंद्र वर्मा ने फांसी लगाकर जान दे दी. मौके से 4 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है. परिजनों ने मंगेतर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. लखनऊ के अहिमामऊ इलाके से एक पुलिसकर्मी की आत्महत्या का मामला सामने आया है. पुलिस मुख्यालय में तैनात 34 साल के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) सत्येंद्र वर्मा ने किराए के कमरे में कथित तौर पर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है.
0 likes
0 comments0 shares