Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

*न्याय की चौखट पर दम तोड़ती उम्मीदें, वर्षों से दर-दर भटक रही वृद्ध महिला

*न्याय की चौखट पर दम तोड़ती उम्मीदें, वर्षों से दर-दर भटक रही वृद्ध महिला

*न्याय की चौखट पर दम तोड़ती उम्मीदें, वर्षों से दर-दर भटक रही वृद्ध महिला* देवरिया। इंसाफ की आस लिए एक बुजुर्ग महिला वर्षों से थाना, तहसील और अधिकारियों के दफ्तरों की चौखट घिस रही है, लेकिन आज तक उसे न्याय नहीं मिल सका। उम्र के इस पड़ाव पर जहां लोगों को सहारे की जरूरत होती है, वहीं पीड़िता हाथों में फरियाद लिए न्याय की गुहार लगा रही है। थाना बनकटा क्षेत्र के सोहनपुर निवासी फातिमा बेगम पत्नी इकबाल अहमद मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं और जिलाधिकारी से मिलकर अपनी दर्दभरी व्यथा सुनाई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि परिवार के कुछ सदस्य गुंडई और दबंगई के बल पर उनकी जमीन और मकान के हक पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। महिला का कहना है कि वह कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। उन्होंने कहा कि “साहब लोग सुनते जरूर हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ तारीख मिलती है।” ग्रामीणों के अनुसार कई बार विवाद बढ़ने की स्थिति भी बनी, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई। पीड़िता की हालत ऐसी हो चुकी है कि वह मानसिक और शारीरिक रूप से टूटती नजर आ रही हैं, बावजूद इसके न्याय की उम्मीद अब भी बाकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर वृद्ध महिला को जल्द न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

0 likes
0 comments1 shares