Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*रास्ते के विवाद में महिला को पीटकर किया घायल, दो के खिलाफ

*रास्ते के विवाद में महिला को पीटकर किया घायल, दो के खिलाफ

*रास्ते के विवाद में महिला को पीटकर किया घायल, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज* सिकरीगंज, बांसगांव संदेश सिकरीगंज थाना क्षेत्र के मलांव गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मलांव गांव निवासी रामफेरन पुत्र रामदास ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार धर्मेंद्र पुत्र रामपलट तथा जयहिंद पुत्र रामपलट उनके दरवाजे पर पहुंचे और रास्ते के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उनकी पत्नी कर्मा देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों द्वारा घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। शनिवार को उनकी मौत हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

0 likes
0 comments1 shares