विधायक ई सरवन निषाद ने सड़कों का किया लोकार्पण, चौपाल में सुनीं समस्या

चौरी चौरा गोरखपुर। चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा भटगांवा में गुरुवार को विधायक ई.सरवन निषाद ने दो आरसीसी सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। जन चौपाल के दौरान विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक क्षेत्र में 400 से अधिक सड़कों का निर्माण कराया जा चुका है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम हुआ है। विधायक ने बिजली से जुड़ी समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि लगातार प्रयास कर स्थानीय समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष सरदारनगर विनोद शर्मा ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र यादव, राजकुमार गुप्ता, संजय तिवारी, कृष्ण मोहन शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मोहन, अभय कुमार तिवारी, जनार्दन तिवारी, अशोक गौड़, स्वामी नाथ शर्मा, राहुल जायसवाल, आलोक पटवा, इंद्रजीत मौर्य, मनोज शर्मा, ब्रह्म सिंह, अजय लाल यादव, अनिल तिवारी, नेमधारी पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।