Sultanpur३३ मिनट पहले
सुल्तानपुर मंदिर के दानपात्र पर चोर का हाथ,पुलिस ने 13 दिन में
सुल्तानपुर मंदिर के दानपात्र पर चोर का हाथ,पुलिस ने 13 दिन में खोला राज,6,855 रुपये समेत आरोपी गिरफ्तार।बंधुआकला थाना पुलिस ने मंदिर से दानपात्र चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी मुन्नालाल निवासी हसनपुर के कब्जे से चोरी किया गया दानपात्र और उसमें रखे 6,855 रुपये बरामद किए गए हैं।एसपी चारु निगम के निर्देशन में पुलिस ने आरोपी को कुचेसरधाम के पास दबोचा।मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0 likes
0 comments0 shares