Bansgaon Sandesh
Login

रामजानकी मार्ग पर मार्निंग वाक से घर आ रहे अधेड़ की सड़क

रामजानकी मार्ग पर मार्निंग वाक से घर आ रहे अधेड़ की सड़क

रामजानकी मार्ग पर मार्निंग वाक से घर आ रहे अधेड़ की सड़क हादसे में मौत प्रफुल्ल चन्द तिवारी की रिपोर्ट घर के सामने तेज अचानक अनियंत्रित हो गई ट्रेलर, जद में आ जाने से हुआ हादसा बरहज । क्षेत्र के पैना स्थित रामजानकी मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब पांच बजे मार्निंग वाक से घर आ रहे गांव निवासी जनार्दन उर्फ गुडडु सिंह 50 वर्ष पुत्र रामप्यारे सिंह तेज और अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आ गये। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गिट्टी लदा ट्रेलर सड़क के किनारे नाले में पलट गया। हादसा देख अगल-बगल के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पैना गांव निवासी जनार्दन सिंह उर्फ गुड्डु रोज की भांति सुबह मार्निंग वाक पर निकले हुए थे। लोगों के अनुसार वह कोटवां-रामपुर की ओर से घर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि जनार्दन का घर सड़क के किनारे है। वह दरवाजे पर पहुंचे थे, इसी बीच तेज और अनियंत्रित ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। भीड़ जुटता देख चालक और खलासी खिसक लिए। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

0 likes
0 comments0 shares