Bansgaon Sandesh
Login
V
Bahraich३३ मिनट पहले

*फखरपुर के कदीया पुर मोड़ चौराहे पर फ्रेंड्स इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का

*फखरपुर के कदीया पुर मोड़ चौराहे पर फ्रेंड्स इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का

*फखरपुर के कदीया पुर मोड़ चौराहे पर फ्रेंड्स इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ* *मुख्य अतिथियो ने फीता काटकर किया शोरूम का उद्घाटन,* *अशर्फी पाठक* फखरपुर के कदीया पुर बौडी मोड़ चौराहे पर फ्रेंड्स इलेक्ट्रिक स्कूटी बाइक शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष स्यामजी त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि एसओ फखरपुर व दैनिक जागरण पत्रकार रमानन्द मिश्र संजय सिंह महसी ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों ने इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते चलन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा है। और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन लोगों के लिए एक बेहतर और किफायती विकल्प बनकर उभर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग और बढ़ने की संभावना है। विशिष्ठ अतिथयो ने भी इलेक्ट्रिक बाइक की उपयोगिता और बदलते समय के साथ परिवहन के क्षेत्र में आ रहे बदलाव पर अपने विचार रखे। अतिथियों ने शोरूम के संचालक अशर्फी पाठक व फिराजुद्दीन आमिर को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शोरूम के प्रोपराइटर एवं दैनिक जागरण गजाधरपुर के संवाददाता अशर्फी लाल पाठक ने अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि शोरूम पर ग्राहकों को इलेक्ट्रिक बाइक के विभिन्न विकल्प उपलब्ध कराने के साथ बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में प्रधान शकील खा ज्ञानचन्द्र वर्मा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हिर्दय राम गुप्ता दुर्गा प्रसाद ठेकेदार अहमुद्दीन रमेश पांडेय विनोद पाठक सलमान खान मुहहमद मुस्तकीम सरुख सेबू स्माइल समेत बड़ी संख्या में सम्मानित गण मौजूद रहे। समारोह के दौरान लोगों ने इलेक्ट्रिक बाइक के विभिन्न मॉडलों को देखा और उनकी खूबियों की जानकारी ली। शोरूम के मालिक अशर्फी पाठक ने बताया फ्रेंड्स इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम के शुभारंभ से क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों के कारोबार को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। समारोह में मौजूद लोगों ने इसे कदीया पुर मोड़ चौराहा क्षेत्र के लिए परिवहन और व्यापार के क्षेत्र में एक नई शुरुआत बताया। उद्घाटन मौके पर गाड़ी खरीदने वाले उन सभी पांचों लोगो को हार्दिक धन्यवाद उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।असर्फी पाठक वकील अहमद की रिपोर्ट

0 likes
0 comments0 shares