T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले
*जेई की तैनाती नहीं होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त अमेठी, लखनऊ। ड्रीम
*जेई की तैनाती नहीं होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त अमेठी, लखनऊ। ड्रीम सिटी फेज 2 क्षेत्र के अमेठी विद्युत उपकेंद्र पर जूनियर इंजीनियर (जेई) की तैनाती नहीं होने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि उपकेंद्र पर तकनीकी अधिकारी के अभाव में मामूली फॉल्ट को ठीक करने में भी घंटों लग जाते हैं। किसी भी छोटे फॉल्ट के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने में लगभग 10 घंटे तक का समय लग रहा है। भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को पेयजल, घरेलू कार्य, व्यापार और बच्चों की पढ़ाई में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ड्रीम सिटी फेज 2 के निवासियों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से उपकेंद्र पर शीघ्र जेई की तैनाती करने की मांग की है, ताकि फॉल्टों को ठीक किया जा सके।
0 likes
0 comments0 shares