Bansgaon Sandesh
Login
Rajkumar Raj
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, ससुर और पति गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, ससुर और पति गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, ससुर और पति गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त सिलबट्टा बरामद गोरखपुर। चौरी चौरा थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न के चलते एक विवाहिता की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर और पति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त लोढ़ा/सिलबट्टा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक 9 मई 2026 को दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना चौरी चौरा में दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी गोपीनाथ मौर्या पुत्र स्व. बलेसर और साधूशरण मौर्या पुत्र गोपीनाथ मौर्या निवासी मिर्जवा सरदार, थाना चौरी चौरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लोढ़ा/सिलबट्टा भी बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला उत्पीड़न और दहेज हत्या जैसे अपराधों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

1 likes
0 comments1 shares