Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow७ दिन पहले

यूपी: सीएम ने सोशल मीडिया पर बदली अपनी कवर इमेज, ब्रह्मोस के

यूपी: सीएम ने सोशल मीडिया पर बदली अपनी कवर इमेज, ब्रह्मोस के

यूपी: सीएम ने सोशल मीडिया पर बदली अपनी कवर इमेज, ब्रह्मोस के साथ खड़े होकर दिया ये संकेत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर अपनी कवर इमेज बदल ली है। इस बदलाव के कई मायने तलाशे जा रहे हैं।   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘नए यूपी’ की बढ़ती ताकत का संकेत दिया। बजट 2026-27 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कवर इमेज बदल दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मोस संग अपनी फोटो लगाकर ‘हार्ड पावर’ विजन” का संदेश दिया। सोशल मीडिया हैंडल पर मुख्यमंत्री का यह संदेश बताता है कि लखनऊ में ब्रह्मोस निर्माण के जरिए उत्तर प्रदेश एक तरफ रक्षा उत्पादन का उभरता वैश्विक हब हो गया है। वहीं दूसरी ओर 9.12 लाख करोड़ का बजट और सामरिक शक्ति के संगम का भी संकेत प्रदेशवासियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। सीएम का यह ‘सुपरसोनिक केसरिया’ संदेश बताता है कि उत्तर प्रदेश विकास का इंजन और प्रदेशवासियों की सुरक्षा का कवच भी बन गया है।

100 likes
0 comments0 shares