सुल्तानपुर : खजूर के बाद अब गूलर पर चला आरा, वन विभाग
सुल्तानपुर : खजूर के बाद अब गूलर पर चला आरा, वन विभाग पर मिलीभगत का आरोप, ग्रामीण जाएंगे DM के सुल्तानपुर। हरियाली पर फिर आरा चल गया। बीते माह सैकड़ों वर्ष पुराने विशालकाय खजूर के पेड़ काटने के बाद अब दुबेपुर ब्लॉक के *दिखौली गांव* में बिना परमिशन विशालकाय गूलर के पेड़ को धराशायी कर दिया गया।जब सरकार वृक्षारोपण का दावा कर रही है, तब ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कटान जारी है, जिससे वन विभाग की कार्यशैली फिर सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी क्षेत्रीय वनकर्मियों ने ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने वनकर्मी और ठेकेदार पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही है। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारी *राज कुमार मौर्या* ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि गत माह इसी क्षेत्र में सड़क किनारे दबंगों ने दिनदहाड़े सैकड़ों वर्ष पुराने खजूर के पेड़ काट दिए थे। पुलिस आई, शिकायत हुई, लेकिन नतीजा शून्य रहा।