सरयू महोत्सव में उद्यम के क्षेत्र में डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी सम्मानित

सरयू महोत्सव में उद्यम के क्षेत्र में डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी सम्मानित विधायक राजेश त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ला और आचार्य पुंडरीक जी महाराज ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित बड़हलगंज। रुद्र महायज्ञ एवं सरयू महोत्सव के अंतर्गत आयोजित सरयू रन के अवसर पर उद्यम के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बड़हलगंज क्षेत्र के पोहिला गांव निवासी अप्रवासी भारतीय उद्यमी डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी को सम्मानित किया गया। समारोह में उन्हें अंगवस्त्र, सम्मान चिह्न एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई। डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी को यह सम्मान चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला तथा प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य पुंडरीक जी महाराज ने प्रदान किया। अपने क्षेत्र के उद्यमी को प्रतिष्ठित धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के मंच पर सम्मानित किए जाने से क्षेत्रीय लोगों में भी खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर बड़हलगंज नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रशांत शाही, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। सम्मान पाकर अभिभूत हुए डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी, जताया आभार सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने माता-पिता, अतिथियों एवं आयोजकों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने विधायक राजेश त्रिपाठी और विधायक प्रदीप शुक्ला को विशेष धन्यवाद दिया। साथ ही चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, सूरज पांडे, विनय पांडे, शिवाजी चंद,आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, कथावाचक आचार्य पुंडरीक जी महाराज तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त की। डॉ. तिवारी ने कहा कि इस प्रकार का सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ प्रेरणा का विषय है। उन्हें मिला स्नेह और सम्मान भविष्य में भी समाज के हित में सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।