Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow१२ मिनट पहले

गोरखपुर में एक रुपये' के फर्जी UPI स्क्रीनशॉट से 24 करोड़ का

गोरखपुर में एक रुपये' के फर्जी UPI स्क्रीनशॉट से 24 करोड़ का

गोरखपुर में एक रुपये' के फर्जी UPI स्क्रीनशॉट से 24 करोड़ का महाघोटाला, 21 लोगों पर FIR ​गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में धोखाधड़ी का एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने व्यापारिक जगत में हड़कंप मचा दिया है। गुलरिहा थाना क्षेत्र में फर्जी UPI स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल कर करीब 24 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा हुआ है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कंपनी के फाउंडर और एजेंट समेत कुल 21 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ​ ​पीड़ित कारोबारी विश्वजीत श्रीवास्तव, जो रियल एस्टेट, ज्वेलरी और शेयर मार्केट के बड़े व्यवसायी हैं, ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी के फाउंडर सोनू जायसवाल और एजेंट शिवम जायसवाल ने एक सोची-समझी साजिश के तहत उन्हें चूना लगाया। ​आरोपियों का ठगी का तरीका बेहद शातिर था। वे कंपनी में लाखों-करोड़ों रुपये के निवेश का भरोसा दिलाते थे, लेकिन असल में वे कंपनी के बैंक खाते में केवल 1 रुपये ट्रांसफर करते थे। इसके बाद, डिजिटल एडिटिंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर वे उस 1 रुपये के ट्रांजेक्शन का फर्जी स्क्रीनशॉट तैयार कर लेते थे, जिसमें राशि को लाखों में दिखाया जाता था। कंपनी के अकाउंट रिकॉर्ड में इसी फर्जी स्क्रीनशॉट को लगाकर निवेश का झूठा दावा पेश किया जाता रहा। ​ ​इस घोटाले का भंडाफोड़ तब हुआ जब कंपनी का इंटरनल ऑडिट कराया गया। शुरुआती जांच में 4.50 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन संदिग्ध पाए गए। जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ा, यह घोटाला बढ़कर 24 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि ठगी गई इस विशाल राशि को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने अपने करीबियों और रिश्तेदारों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया और निवेश की आड़ में सारा पैसा निजी खातों में डायवर्ट कर दिया।

0 likes
0 comments0 shares