Bansgaon Sandesh
Login
Bhola Gaur
Gorakhpur३६ मिनट पहले

दीपावली पर बेलघाट पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, बच्चों और बुजुर्गों में बांटीं मिठाइयां

दीपावली पर बेलघाट पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, बच्चों और   बुजुर्गों में बांटीं मिठाइयां

दीपावली पर बेलघाट पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, बच्चों और बुजुर्गों में बांटी मिठाइयां बेलघाट, गोरखपुर। दीपावली के पावन पर्व पर बेलघाट पुलिस ने मानवता और सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय मिसाल पेश की। बेलघाट थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बाजार में भ्रमण कर बच्चों एवं बुजुर्गों के बीच मिठाइयां वितरित कीं और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान थाना प्रभारी ने लोगों से मिलकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। पुलिस के इस आत्मीय व्यवहार से बच्चों और बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। मिठाइयां पाकर बच्चों में विशेष उत्साह नजर आया। थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने कहा कि दीपावली प्रकाश, प्रेम और खुशियों का त्योहार है। इस पर्व का वास्तविक आनंद तभी है, जब हम अपनी खुशियां दूसरों के साथ बांटें। जरूरतमंदों, बच्चों और बुजुर्गों के बीच खुशियां बांटना ही त्योहार की सच्ची भावना है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। बेलघाट पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

0 likes
0 comments0 shares