Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, कस्बे में किया गश्त बेलघाट/गोरखपुर। आगामी मुहर्रम

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, कस्बे में किया गश्त बेलघाट/गोरखपुर। आगामी मुहर्रम

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, कस्बे में किया गश्त बेलघाट/गोरखपुर। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बेलघाट पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस बल ने बेलघाट कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त एवं भ्रमण किया। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही कानून व्यवस्था का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने का संदेश दिया गया। बेलघाट मुख्य चौराहे पर थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव, उपनिरीक्षक राधेश्याम सेहरा, संजीव कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस एवं पीएसी बल मौजूद रहा। पुलिस की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का विश्वास दिखाई दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि मुहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है तथा क्षेत्र में लगातार निगरानी और गश्त जारी रहेगी।

0 likes
0 comments0 shares