Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria२८ मिनट पहले

पथरदेवा में दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेले का समापन।

पथरदेवा में दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेले का समापन।

पथरदेवा में दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेले का समापन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी और वितरित किए गए कृषि यंत्र व बीज। देवरिया 18 अक्टूबर। कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजनांतर्गत दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेले का आयोजन जनपद देवरिया के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, पथरदेवा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिलीप संघानी, चेयरमैन, इफको तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मा. दयाशंकर सिंह, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में डॉ. टी.एम. त्रिपाठी, कृषि निदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा एक नवंबर से चलाए जाने वाले खेत बचाओ अभियान के संबंध में कृषकों को जानकारी दी गई। साथ ही कृषि से संबंधित विभिन्न नवीन जानकारियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में डॉ. रमेश मौर्य, निदेशक, रहमानखेड़ा, लखनऊ एवं डॉ. आशुतोष मिश्रा, निदेशक, बीज विकास निगम, लखनऊ तथा संयुक्त कृषि निदेशक, उर्वरक एवं गुणवत्ता नियंत्रक, लखनऊ, संयुक्त कृषि निदेशक, बाढ़ोन्मुखी, लखनऊ, संयुक्त कृषि निदेशक, गोरखपुर मंडल, गोरखपुर, मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी सहित कृषि विभाग के समस्त वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी, प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी तथा अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। केवीके बस्ती के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस.के. तोमर द्वारा तिलहनी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही केवीके मल्हना, भाटपाररानी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मान्धाता सिंह द्वारा रबी 2026 की फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए नवीन तकनीकों एवं विधियों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त केवीके महराजगंज, केवीके बेलीपार, गोरखपुर, केवीके संतकबीरनगर तथा केवीके आजमगढ़ के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा स्टॉलों के माध्यम से जनपद के कृषकों को कृषि संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई। मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसके अलावा उद्यान विभाग, गन्ना विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग सहित 20 से अधिक विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से कृषकों को विभिन्न योजनाओं एवं कृषि संबंधी जानकारियां प्रदान की गईं। कृषि विभाग द्वारा मैकेनाइजेशन एवं इन-सीटू योजनांतर्गत कृषकों को विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों का वितरण कराया गया। साथ ही कृषि विभाग, इफको एवं नूजीवीडू कंपनी द्वारा कृषकों को निःशुल्क सरसों एवं सब्जियों के मिनी किट वितरित किए गए। अंत में दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेले का समापन मा. कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही जी द्वारा किया गया।

0 likes
0 comments0 shares