Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*आईटीएम गीडा में इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल द्वारा विश्व उद्यमिता दिवस का आयोजन*

*आईटीएम गीडा में इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल द्वारा विश्व उद्यमिता दिवस का आयोजन*

*आईटीएम गीडा में इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल द्वारा विश्व उद्यमिता दिवस का आयोजन* सहजनवा गोरखपुर, इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम), गीडा, गोरखपुर में इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल के तत्वावधान में आज विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री अविनाश उपाध्याय, निदेशक एवं मुख्य व्यवसाय अधिकारी, ड्विब्रोस इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, नए विचारों को व्यवसाय में परिवर्तित करने तथा नवाचार के माध्यम से रोजगार सृजन के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को चुनौतियों से सीख लेते हुए अपने विचारों को व्यावहारिक रूप देने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. एन. के. सिंह ने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों के लिए उद्यमिता एवं नवाचार का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल रोजगार प्राप्त करने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजन करने वाला बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। संस्थान विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता एवं उद्यमशीलता के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। संस्थान के अध्यक्ष श्री नीरज मातनहेलिया, सचिव श्री श्याम बिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री निकुंज मातनहेलिया एवं संयुक्त सचिव श्री अनुज अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नवाचार एवं उद्यमिता की भावना विकसित करने तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में आईआईसी समन्यवक डॉ. सुरेंद्र रॉय, डॉ. आर. के. सिंह, वर्तिका सिंह, अमन सिंह, आलोक निषाद, अनामिका भूषण, स्वाति सिंह, प्रतीक्षा मिश्रा एवं विनीत पांडेय सहित संस्थान के शिक्षक एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares