Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे... 👇 *1* ट्रंप से बात

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे... 👇 *1* ट्रंप से बात करेंगे मुज्तबा खामेनेई, जंग खत्म करने पर हुए राजी?जंग के जल्द समाप्त होने के संकेत मिल रहे हैं, डोनाल्ड ट्रम्प की नरमी और कई देशों की मध्यस्थता की कोशिश के बाद अब ईरान के सुप्रीम लीडर भी युद्ध को खत्म करने पर राजी नजर आ रहे हैं *2* ईरान ने अमेरिका की नाक में किया दम, तीन हफ्ते में 20 एयरक्राफ्ट को पहुंचाया नुकसान, तेल अवीव पर भी फेंका क्लस्टर बम *3* राज्यसभा में मोदी बोले-युद्ध से व्यापारिक रास्ते प्रभावित हो रहे, पेट्रोल-डीजल, गैस और फर्टिलाइजर की सप्लाई प्रभावित; होर्मुज में जहाज, भारतीय क्रू फंसा *4* मोदी बोले- ईरान जंग जारी रही तो गंभीर दुष्परिणाम होंगे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, राज्यों का सहयोग जरूरी *5* तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा मे बोले प्रधानमंत्री मोदी *6* 'हमें सावधान, सतर्क और तैयार रहना है', पश्चिम एशिया में संकट को लेकर राज्यसभा में बोले पीएम मोदी *7* ईरान युद्ध पर भारत में भी बढ़ी हलचल, सरकार ने चर्चा के लिए बुलाई सर्वदलीय बैठक *8* लोकसभा में किसानों की आय को लेकर सरकार और विपक्ष में तीखी बहस हुई। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि किसानों की आय दोगुनी हुई है, जबकि विपक्ष ने इसे गलत बताया। सरकार की तरफ से एमएसपी, सब्सिडी और योजनाओं का हवाला दिया गया *9* लोकसभा में मंगलवार को किसानों की आय को लेकर गर्म बहस हुई, जिसने संसद का माहौल पूरी तरह हिला दिया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सरकार के प्रयासों से किसानों की आय दोगुनी हो गई है और कई क्षेत्रों में यह तीन से चार गुना तक बढ़ी है। प्रश्नकाल के दौरान मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार ने खेती के क्षेत्र में कई कदम उठाए हैं। *10* 'धर्मांतरण करने पर अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त होगा', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला *11* महिला आरक्षण कानून: संसद में आ सकते हैं दो नए विधेयक, विपक्ष बोला- सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार *12* सुप्रीम कोर्ट बोला-महिला अफसर सेना में स्थायी कमीशन की हकदार, इससे इनकार करना भेदभाव था; जिनकी सर्विस खत्म हुई, उन्हें भी पेंशन मिलेगी *13* दिल्ली के लिए 1,03,700 करोड़ रुपए का बजट पेश, 10वीं की मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को मिलेंगे लैपटॉप, PWD के लिए 5,921 करोड़ रुपए आवंटित *14* राजस्थान बोर्ड 10वीं में 94.23% बच्चे पास; 93.63% छात्र तो 94.20 फीसदी छात्राएं सफल *15* गोल्डमैन सैक्स ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान घटाया, 2026 के लिए 7% से 5.9% किया; युद्ध-कच्चे तेल की कीमतों के चलते रेपो रेट 0.50% बढ़ने के आसार *16* राजस्थान में पूरे मार्च बारिश का अलर्ट, MP में दो दिन बाद बारिश की संभावना, यूपी में तापमान 10°C गिरा *17* सेंसेक्स 1300 अंक चढ़कर 74,000 पर कर रहा है कारोबार, निफ्टी में भी 350 अंकों की तेजी; बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

0 likes
0 comments0 shares