Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग ३ घंटे पहले

रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा अमनी खास में चल रहे कथित

रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा अमनी खास में चल रहे कथित

रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा अमनी खास में चल रहे कथित मस्जिद निर्माण कार्य को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। हिंदू पक्ष द्वारा प्रशासन से शिकायत किए जाने के बाद प्रशासन ने फिलहाल निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में पीएसी बल तैनात किया गया है। और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। स्थानीय अधिकारियों द्वारा भूमि, निर्माण अनुमति और संबंधित दस्तावेजों की जांच किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने को कहा गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

1 likes
0 comments0 shares