Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

बेहतर कार्य करने के लिए भोला गौड को माइक आईडी देकर किया गया सम्मानित

बेहतर कार्य करने के लिए भोला गौड को माइक आईडी देकर किया गया सम्मानित

बांसगांव। बांसगांव संदेश। विज्ञापन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिनिधि भोला गौड को बांसगांव संदेश की ओर से माइक आईडी प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके सक्रिय सहयोग, निरंतर मेहनत और क्षेत्रीय व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए दिया गया। संपादकीय टीम ने कहा कि किसी भी मीडिया संस्थान की सफलता में विज्ञापन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भोला गौड ने अपने कार्य से संस्था को मजबूती प्रदान की है और नई दिशा में आगे बढ़ाने में सहयोग किया है। इससे पूर्व भी अन्य साथियों को माइक आईडी देकर सम्मानित किया जा चुका है, ताकि वे क्षेत्र में सक्रिय रूप से मीडिया कार्य कर सकें। संस्थान की ओर से सभी साथियों से अपील की गई है कि वे माइक आईडी के साथ वीडियो बाइट के माध्यम से भी खबरें संकलित करने का प्रयास करें, जिससे समाचारों की विश्वसनीयता और प्रभाव और अधिक सशक्त हो सके। रिपोर्टर – बांसगांव संदेश

0 likes
0 comments0 shares