भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निखिल तिवारी का बेलघाट में भव्य स्वागत

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निखिल तिवारी का बेलघाट में भव्य स्वागत, फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र बेलघाट, गोरखपुर। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निखिल तिवारी के बेलघाट क्षेत्र में आगमन पर आरपीएस बहादुरपुर टोल प्लाजा पॉइंट पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में उमड़ी भारी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया। निखिल तिवारी के स्वागत के लिए बेलघाट क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों से हजारों की संख्या में समर्थक, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेता पहुंचे। लंबी-लंबी गाड़ियों के काफिले के साथ उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, नारों और जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। समर्थकों का उत्साह और लोगों की भारी मौजूदगी स्वागत कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रही। स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य फतेह बहादुर सिंह, जोखई सिंह, मंडल अध्यक्ष बेलघाट बजरंगी सिंह सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेता मौजूद रहे। इसके साथ ही निहाल शाही, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, सूरज सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, नीलेश मिश्रा, मोहित यादव, आलोक सिंह, गिरजा शंकर मिश्रा, राकेश सिंह, चिकन सिंह, सुनीता बेलदार, चंदन तिवारी, चंदन सिंह एवं भुअर यादव सहित अनेक लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत में पूरे जोश के साथ नारे लगाते नजर आए। वाहनों के लंबे काफिले, फूल-मालाओं की वर्षा और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच बहादुरपुर टोल प्लाजा पॉइंट पर स्वागत का भव्य नजारा देखने को मिला। निखिल तिवारी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। स्वागत समारोह ने बेलघाट क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठनात्मक एकजुटता की झलक पेश की। बांसगांव संदेश न्यूज़ | बेलघाट, गोरखपुर