Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow१४ मिनट पहले

सांसद रवि किशन ने भाजपा की जीत को बताया ऐतिहासिक, कहा- 'बंगाल

सांसद रवि किशन ने भाजपा की जीत को बताया ऐतिहासिक, कहा- 'बंगाल

सांसद रवि किशन ने भाजपा की जीत को बताया ऐतिहासिक, कहा- 'बंगाल आज जीता नहीं, बल्कि आजाद हुआ सांसद रवि किशन शुक्ला ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस प्रचंड बहुमत के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास, भाजपा की नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार चुनावी सफलता पर गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। कहा कि 'बंगाल आज केवल चुनाव नहीं जीता है, बल्कि वर्षों बाद एक नई सोच और विकास की राह पर ‘आजाद’ हुआ है।” सांसद रवि किशन शुक्ला ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस प्रचंड बहुमत के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास, भाजपा की नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि यह विजय केवल नेताओं की नहीं, बल्कि हर उस कार्यकर्ता की है जिसने दिन-रात मेहनत कर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया। एक-एक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है, जिनकी मेहनत आज रंग लाई है। सांसद ने यह भी कहा कि देश की जनता अब विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के मुद्दों पर स्पष्ट रूप से भाजपा के साथ खड़ी है।उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर देश को और अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करेंगी। अंत में उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जनादेश जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी भी लेकर आता है, जिसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा।

0 likes
0 comments0 shares