Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग २ घंटे पहले

विकास प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों और

विकास प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों और

विकास प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू हुए लोग। गाजीपुर- सेवा, सुशासन एवं जन कल्याण के तहत केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक संचालित समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, गाजीपुर द्वारा रायफल क्लब परिसर में आयोजित चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी के तीसरे दिन बड़ी संख्या में आमजन ने प्रतिभाग किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से सरकार की लाभपरक योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विगत 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को आकर्षक और जानकारीपूर्ण ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास की यात्रा से अवगत कराना है। प्रदर्शनी में युवा, महिला, किसान, गरीब एवं वंचित वर्ग के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में विकसित हो रही आधारभूत संरचना, एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक कॉरिडोर, डिजिटल गवर्नेंस, हरित ऊर्जा, तकनीकी विकास एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने वाले कार्यक्रमों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इसके अतिरिक्त श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या, श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी तथा महाकुंभ, प्रयागराज सहित प्रदेश के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य भी प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, महिला सुरक्षा, पुलिस आधुनिकीकरण तथा विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन से संबंधित जानकारियां भी प्रदर्शनी में विशेष रूप से प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी स्थल पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कटआउट के साथ आकर्षक सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में आगंतुक फोटो खिंचवा रहे हैं। सूचना विभाग, गाजीपुर द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी एवं मेले में जिला उद्योग एवं ग्रामोद्योग विभाग, उद्योग विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, डाक विभाग, पुलिस विभाग, आपदा विभाग तथा पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। प्रदर्शनी में संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों द्वारा लोकगीत, लोकनृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जा रही हैं, जो आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं

0 likes
0 comments1 shares