श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के 10 दिवसीय चोरी एवं नकबज़नी

श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के 10 दिवसीय चोरी एवं नकबज़नी के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत “अपराधियों परकरारा प्रहार, बहराइच पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन थाना बौण्डी व को0 नानपारा क्षेत्रो में अन्तर जनपदीय शातिर चोरो से बहराइच पुलिस की हुई मुठभेड़ दो अपराधियों के पैर में लगी गोली मुठभेड़ में घायल दोनो अपराधियों के विरूध्द दर्जनो मुकदमों का लंबा अपराधिक इतिहास मौके से कार, तमंचा, कारतूस व कई चोरियों के जेवर और नकदी बरामद मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच सहित अधिकारीगण मौजूद पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देश के क्रम में नकबजनी / चोरी की घटनाओ की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे दस दिवसीय विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय, श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस टीमों का गठन करते हुए जनपद में चोरियों के अनावरण और अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे । दिनांक 19.10.2026 की प्रात: को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व थाना खैरीघाट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नानपारा खैरीघाट रोड के पास वैवाही रोड पर चार अभियुक्तो को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया गया था जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया था । तथा मौके से दुसरी गाडी में बैठे दो अभियुक्त फरार हो गये थे । जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार गश्त / तलाश कर रही थी जिसके क्रम में आज दिनांक 19.10.2026 को थानाध्यक्ष बौण्डी मय हमराह पुलिस बल के साथ तलाश वांछित अपराधियों की तलाश में खैरा बाजार में मौजूद थे, उसी समय उन्हें मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि सुबह की घटना के फरार अपराधी ग्राम खैरा बाजार हाथी चक होते हुए भिरवा जाने वाली सड़क पक्की बिलासपुर मोड तिराहा पर चार पहिया वाहन से अपराध करने व चोरी का माल बेचने की फिराक में निकलने वाले हैं । इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर चेकिंग शुरू की गई तभी सामने से आ रही सैंट्रो कार को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया जिस पर आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में किए गए फायर से उस अपराधी के बाएं पैर में गोली लग गयी तथा वह घायल होकर गिर पड़ा,एक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर कार से भागने में सफल रहा । घायल अपराधी ने पूछताछ पर अपना नाम जाबिर उर्फ जाकिर पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम तुर्क बलिया थाना ईसा नगर जनपद लखीमपुर खीरी बताया जिसकी जामा तलाशी से ₹6500 नगद, दो जोड़ी पायल सफेद धातु, व 17 बिछिया सफेद धातु,एक जोडी टॉप्स सफेद धातु,,3 अंगूठी चांदी की ,एक जोडी झाला,बरामद हुए व एक देसी तमंचा 315 बोर तो जिंदा कारतूस 315 बोर, एक मोबाइल की पैड लावा बरामद हुआ। घायल अपराधी जाबिर ने मौके से भागे अपने साथी अपराधी का नाम नसीम उर्फ ठेकेदार पुत्र निसार निवासी ग्राम चंद्र शाह कला थाना ईसानगर जनपद लखीमपुर खीरी बताया ।वाहन सिल्वर कलर की सेंट्रो कार UP32DV3802 का नंबर पता चला । घायल जाबिर को तत्काल चिकित्सा हेतु पुलिस सुरक्षा में सीएचसी फखरपुर रवाना किया गया । घायल अपराधी जाबिर लखीमपुर का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरुद्ध चार दर्जन से अधिक मुकदमे कई जनपदों में दर्जहैं । सभी थानों को संबंधित सैंट्रो कार की चेकिंग के लिए काम्बिंग करने हेतु निर्देशित किया गया ।इस सूचना के क्रम में थानाध्यक्ष को0 नानपारा मय पुलिस टीम द्वारा बंजरिया नहर पुल पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति और कार की तलाश की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस टीम को संबंधित सैंट्रो कार आती दिखी पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबन्दी कर रोकने का प्रयास किया गया परन्तु स्वयं को पुलिस टीम से घिरता हुआ देखकर कार सवार अपराधी कार से उतरकर पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नियत से फायरिंग करने लगा जिस पर आत्मरक्षार्थ में पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में किए गए फायर से उस अपराधी के पैर में गोली लग गयी तथा वह घायल होकर गिर पड़ा,तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अपराधी की पहचान 1.नसीम उर्फ ठेकेदार पुत्र निसार निवासी चंदौसा कला थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई ।नसीम के पास से एक अदद तमंचा,एक अदद खोखा व एक अदद जिन्दा कारतूस, व एक अदद चारपहिया वाहन सेन्ट्रो कार ,पीली व सफेद धातु के जेवरात और नकदी बरामद हुई । घायल अपराधी नसीम उर्फ ठेकेदार के विरुद्ध दो दर्जन से अधिक अभियोग पूर्व से दर्ज हैं, तथा वह थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर का हिस्ट्रीशीटर भी है । अपराधी से प्राथमिक पूछताछ में उसके द्वारा जनपद बहराइच की कई चोरियों और अन्य जनपदों में चोरी की कई घटनाओं को करना बताया गया है, घायल अपराधी को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है । पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा मौके पर पहुँच कर मौका मुआयना करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।आगे की कार्यवाही प्रचलित है ।