Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*हरियाली का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का संदेश* *सहजनवा तहसील परिसर में लेखपाल

*हरियाली का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का संदेश* *सहजनवा तहसील परिसर में लेखपाल

*हरियाली का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का संदेश* *सहजनवा तहसील परिसर में लेखपाल संघ के तत्वावधान में हुआ वृहद वृक्षारोपण* सहजनवा गोरखपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा सहजनवा कार्यकारिणी के तत्वावधान में सोमवार को तहसील परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार राकेश कुमार कन्नौजिया ने की। इस अवसर पर अधिकारियों एवं लेखपालों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में तहसीलदार राकेश कुमार कन्नौजिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी दायित्व निभाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सके। इस अवसर पर नायब तहसीलदार रामसूरज प्रसाद, श्रीमती नीरू सिंह, शुभम बरनवाल, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा सहजनवा के तहसील अध्यक्ष दिग्विजयनाथ यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ लाल श्रीवास्तव, उपमंत्री लोकेश सागर सहित बड़ी संख्या में लेखपाल उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares