Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

कसया थाना प्रभारी श्री इत्या पांडेय जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर

कसया थाना प्रभारी श्री इत्या पांडेय जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर

कसया थाना प्रभारी श्री इत्या पांडेय जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर गोरक्षनाथ सनातन संघ ने दी शुभकामनाएँ गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा जी ने बताया कि गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी ने कसया थाना के थाना प्रभारी श्री इत्या पांडेय जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी ने कहा कि पुलिस प्रशासन समाज में कानून व्यवस्था, शांति एवं जनसुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि श्री इत्या पांडेय जी अपने कर्तव्यनिष्ठ, निष्पक्ष एवं जनसेवा के भाव से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा आम नागरिकों का विश्वास और सम्मान प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि गोरक्षनाथ सनातन संघ सदैव राष्ट्रहित, सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के कार्यों में प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। समाज और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय ही एक सुरक्षित, सशक्त एवं संस्कारित राष्ट्र का निर्माण करता है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा जी ने बताया कि गोरक्षनाथ सनातन संघ परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि भगवान गोरक्षनाथ एवं महादेव की कृपा से श्री इत्या पांडेय जी स्वस्थ, सफल एवं यशस्वी रहें तथा अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा करते रहें। गोरक्षनाथ सनातन संघ परिवार की ओर से श्री इत्या पांडेय जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ।

0 likes
0 comments0 shares