Bansgaon Sandesh
Login
Satyam Pandey
Gorakhpur२२ मिनट पहले

सिकरीगंज में किसानों को डीएपी खाद का वितरण

सिकरीगंज में किसानों को डीएपी खाद का वितरण

सिकरीगंज। हरैडार सहकारी समिति पर सोमवार को किसानों को डीएपी खाद का वितरण किया गया। खाद लेने के लिए क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से बड़ी संख्या में किसान समिति पर पहुंचे। किसानों ने अपना आधार कार्ड प्रस्तुत कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत डीएपी खाद प्राप्त की। इस दौरान सहकारी समिति के सचिव नन्हे शुक्ला की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया गया। सचिव नन्हे शुक्ला ने बताया कि समिति पर उपलब्ध डीएपी खाद का वितरण किसानों को नियमानुसार आधार कार्ड के माध्यम से किया जा रहा है। सभी किसानों को उनकी आवश्यकता और निर्धारित मानक के अनुसार खाद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों से अपील है कि वे घबराएं नहीं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही खाद प्राप्त करें। उन्होंने किसानों से डीएपी खाद का संतुलित एवं उचित मात्रा में उपयोग करने की अपील भी की। खाद मिलने पर किसानों ने राहत जताई।

0 likes
0 comments0 shares