सुलतानपुर।चांदा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत कोइरीपुर स्थित जालपा मंदिर के पास
सुलतानपुर।चांदा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत कोइरीपुर स्थित जालपा मंदिर के पास पीली नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह नदी में शव उतराता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी,जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही चांदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मौत का कारण डूबना प्रतीत हो रहा है, क्योंकि शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस हर बिंदु पर पड़ताल कर रही है।फिलहाल शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव कोपोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।