Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur१९ दिन पहले

नाबालिग की अश्लील वीडियो वायरल मामले में सख़्ती, फरार आरोपी के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

नाबालिग की अश्लील वीडियो वायरल मामले में सख़्ती, फरार आरोपी के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

हमीरपुर | सुमेरपुर नाबालिग की अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में प्रशासन ने सख़्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। फरार चौथे आरोपी के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया गया है। यह कार्रवाई जनपद के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस ने इस प्रकरण में मुख्य आरोपी अफ़ान और उसके पिता मौलाना खान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इससे पहले तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। मामले में फरार चल रहे आरोपी फहीम के खिलाफ प्रशासन ने उसके अवैध कब्जे को चिन्हित कर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत के ईओ, लेखपाल और कानूनगो मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि नाबालिग से जुड़े अपराधों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

1200 likes
0 comments0 shares